मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर एक्ट में नामजद गैंगलीडर अभियुक्त शकील मास्टर की 69 लाख 66 हजार 228 रूपये की चल / अचल सम्पत्ती को किया कुर्क
Gargachary Times
1 January 2026, 21:13
179 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों को विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम मय राजस्व टीम द्वारा थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 589/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद से सम्बन्धित शातिर अभियुक्त गैंगलीडर शकील मास्टर पुत्र खालिक उर्फ अब्दुल खालिद निवासी रूकनपुरा, थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एंव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में अचल सम्पत्ति मूल्य 69,66,228/- (69 लाख 66 हजार 228 रूपये) को आज दिनांक 01-01-2026 को कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है । अभियुक्त शकील मास्टर द्वारा लगातार अपराध कारित करते हुए अवैध धन अर्जित कर अवैध अचल सम्पत्ति अपने व अपने पुत्र मौहम्मद अकील के नाम क्रय की गयी है, जिसका उपभोग अभियुक्त द्वारा किया जा रहा है । अपराधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है