बुआ तथा दादी के साथ वेष्णों देवी मंदिर दर्शन के लिये आयी 05 साल की बच्ची को मात्र 02 घण्टे के अन्दर ढूढकर परिवारीजन को किया सुपुर्द
Gargachary Times
1 January 2026, 21:14
96 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत थाना टूण्डला पुलिस टीम टीम को सूचना प्राप्त हुई की, अपनी बुआ खुशबू तथा दादी ऊषा देवी के साथ नव वर्ष पर माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिये आयी 05 वर्ष की बच्ची चाहत पुत्री संजय मंदिर परिसर से कही खो गयी है । उक्त सूचना पर टूण्डला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मंदिर परिसर में तथा आसपास तलाश किया गया तो उक्त बच्ची चाहत को मंदिर परिसर से 02 किमी दूर सकुशल बरामद किया गया । टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मात्र 02 घण्टे के अन्दर उक्त बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया ।