कलेक्ट्रेट सभागार मे वाराणसी मे आयोजित होने वाले " पी0 एम0 किसान उत्सव दिवस का लाइव प्रासारण दिखाया
Gargachary Times
2 August 2025, 19:33
284 views
Firozabad
कलेक्ट्रेट सभागार में वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले "पी०एम० किसान उत्सव दिवस में मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा पी०एम० किसान की 20वी किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण में कृषकों एवं आम जनमानस की भागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रज बहादुर व्रज प्रान्त अध्यक्ष, प्रेमापाल सिंह धनगर, विधायक टूण्डला, उदय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष, विशुराजा, अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, विजय प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राजीव गुप्ता, चेयनमैन नगर पालिका शिकोहाबाद, योगेन्द्र सिंह बाबा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, डा० सत्यापन सिंह चौहान, महानगर जिलाध्यक्ष, आकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष यूवा मोर्चा, विपिन गर्ग, उधोगपति, प्रिंस जैन, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिकोहाबाद, नीरज रान, उप कृषि निदेशक भू०सं० आगरा मण्डला उपस्थित रहे।
मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा पी०एम० किसान की 20वी किस्त का हस्तांतरण बनारस के शिवपुरी से 9, करोड 70 लाख किसानों को 20500 करोड रूपये की धनराशि देश के कृषकों को उत्तर प्रदेश के 2.5 करोड कृषकों को 90000.00 करोड रूपये की धनराशि एवं जनपद के 241209 कृषकों को डी०बी०टी० के गाध्यम से कृषकों के खाते में भेजी गयी।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद के सभी कृषकों से अपील की है कि जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुयी है वह तुरंत अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें ताकि आगामी किस्त के लाभ से वंचित न हों।
जनपद में कुल 241209 कृषको को 20यी किस्त का लाभ उनके खातों में डी०बी०टी० के माध्यम से भेजा गया। क्षेत्रीय कर्मचारियो द्वारा अपनी-अपनी न्याय पंचायतों पर कृषकों सजीव प्रसारण दिखाया गया।
व बाजरा, कोदो, सांवा एवं रागी के मिनीकिट वितरण किये गये।
प्रत्येक विकास खण्ड पर विकास खण्ड सभागार में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर कृषको को प्रतिभाग कराया गया
जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र हजरतपुर पर कार्यक्रम आयोजित कराया गया।
जनपद के समस्त एफ०पी०ओ० को भी अपने क्षेत्र में पी०एम० किसान उत्सव दिवस का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
जनपद की सभी सहकारी समितियों पर भी कृषको को लाइव प्रसारण दिखाया गया।
जनपद के अन्तर्गत समस्त मण्डयों सिरसांगज, शिकोहाबाद, टूण्डला एंव फिरोजाबाद में उक्त कार्यकम का, कृषको
को लाइव प्रसारण दिखाया गया।
जनपद के समस्त कृषक समृद्धि केन्द्रों पर उक्त कार्यकम का कृषको को लाइय प्रसारण दिखाया गया।
ग्राम पंचायत पर समस्त पंचायत भवनों में लाभार्थी कृषको कों लाइय प्रसारण दिखाया गया।
जनपद में इफको बाजार सिरसागंज, टूण्डला इफको सेंटर शिकोहाबाद, टूण्डला पर पी०एम० किसान उत्सव दिवस का लाइव प्रसारण दिखाया गया।