शहीदी दिवस पर निकाली गई शौर्य यात्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने वीरों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Gargachary Times
2 January 2026, 19:54
186 views
Mathura
मथुरा। पांडव सेना स्वाभिमान मंच ने शहीदी दिवस की याद में प्रतिवर्ष की भांति एक जनवरी को गांव दुधौला से मनसा देवी मंदिर जाजम पट्टी तक शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी रहे। जिन्होंने मंशादेवी मंदिर प्रांगण में चेताखेडा की रज नमन कर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान मुख्य अतिथि किशन चौधरी का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शॉल उढ़ाकर सम्मान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मानसा देवी कुल देवी और अनंगपाल के वंशसों का सम्मान कर भगवती माता कुन्ती वंशियों के इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह खूंटेला, सुरेन्द्र आर्य, दीवान सिंह कुंतल, धूरेन्द्र शास्त्री,.सियाराम सरपंच, चतुर सिंह प्रधान दौलत प्रधान सहित पांडव सेना स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष अभिमन्यु सेना, जिलाध्यक्ष वीरचन्द पहलवान, सचिव रमेश शास्त्री, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुन्तल, इन्द्रजीत कुन्तल, प्रताप कुन्तल, नीरज कुन्तल आदि सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य गणमान्य मौजूद रहे।