Loading...

राया पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, कब्जे से 06 चोरी की मोटर साइकिल बरामद

Gargachary Times 2 January 2026, 19:58 147 views
Mathura
राया पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, कब्जे से 06 चोरी की मोटर साइकिल बरामद
थाना राया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोर/अभियुक्तगण (1) अमित पुत्र गिरवर निवासी ग्राम गैंयरा थाना राया जिला मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष (2) विकास पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम जोगपुरा थाना राया जिला मथुरा उम्र 22 वर्ष को बरेली जयपुर हाईवे ओवर ब्रिज से बल्देव की तरफ करीब 50 मीटर की दूरी बल्देव राया रोड से 06 चोरी की मोटर साइकिलो के साथ किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राया पर मु0अ0स0 04/2026 धारा 317(5) बी0एन0एस0 व धारा 35(1)/106 बी0एन0एस0एस0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । अभियुक्तगण शातिर एवं आपराधिक किस्म के है । दोनो अभियुक्तगण एक साथ मिलकर मथुरा व आस पास के अन्य जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा कहीं भी सूनसांन स्थान पर इकट्ठा कर उन्हें गाडी में भरकर दूर जिलों में अनजान व्यक्तियों को कम दामों में बेच देते हैं । जिससे मिले रूपयो को आपस में बाँट कर उन्हें खर्च कर लेते हैं । अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 30.12.2025 को रजवाहा कुरसन्डा गांव के बम्बा की पटरी से एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रंग सिल्वर नम्बर UP85BJ7645 को खडी करके अपने खेतों की तरफ चला गया तो कुछ समय बाद ही हमने इसको मौका पाकर चोरी करके लेकर भाग गये थे । अभियुक्तगण उसी चोरी गई मोटर साइकिल से बल्देव की तरफ से राया की तरफ आ रहे थे । मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण उपरोक्त को बरेली जयपुर हाईवे ओवर ब्रिज से बल्देव की तरफ करीब 50 मीटर की दूरी बल्देव राया रोड से 06 चोरी की मोटर साइकिलो के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
Follow Samachar24