Loading...

डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ नीम करोरी बाबा के जन्म स्थान को जोडने वाले सम्पर्क मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

Gargachary Times 2 January 2026, 20:02 108 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ नीम करोरी बाबा के जन्म स्थान को जोडने वाले सम्पर्क मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ पूज्य नीम करोली बाबा के जन्म स्थान को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना होगा, जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मार्ग के चौड़ीकरण की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए इसे 5.5 मीटर तक चौड़ा करने के निर्देश दिए, वर्तमान में संकरा मार्ग होने के कारण बाबा के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता था, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग चौड़ीकरण का विस्तृत प्रस्ताव (डीपीआर) तत्काल तैयार कर धर्मार्थ कार्य विभाग और लोक निर्माण विभाग को भेजना सुनिश्चित किया जाये, ज़िलाधिकारी ने कहा कि नीम करोली बाबा का जन्म स्थान न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, इस मार्ग के बनने से स्थानीय अर्थव्यवस्था और धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। इस दौरान उप ज़िलाधिकारी टुंडला, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24