Loading...

डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित समीक्षा बैठक डीएम के कक्ष में सम्पन्न हुई बैठक

Gargachary Times 2 January 2026, 20:03 136 views
Firozabad
डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित समीक्षा बैठक डीएम के कक्ष में सम्पन्न हुई बैठक
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी के कक्ष में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से श्रम विभाग, माध्यमिक शिक्षा, उद्योग विभाग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अटल आवासीय विद्यालय योजना पर विशेष बल दिया, उन्होंने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया की योजना के दायरे को बढ़ाते हुए, इसमें मनरेगा श्रमिकों के बच्चों को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके, इसके साथ जिलाधिकारी ने जनपद के सभी गीग वर्कर्स (डिलीवरी बॉय, फ्रीलांसर) आदि का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों के जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया, समीक्षा में यह पाया गया की कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा कार्य अत्यंत मंद गति से किया जा रहा है, जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने एवं संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए। इसके बाद उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और विश्वकर्मा सम्मान योजना की प्रगति गहनता से जांची, जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, उन्होंने मुख्यमंत्री युवा योजना में लापरवाही करने वाले बैंको के बैंकर्स पर गहरी नाराजगी जाहिर क़ी, उन्होंने बेंको और विभागीय अधिकारियों का समन्वय स्थापित कर युवाओं के ऋण आवेदनों को त्वरित निस्तारण करने को कहा, ताकि जनपद में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। इसी तरह ग्रामोद्योग विकास की समीक्षा करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने यहां स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को लाभ दिलाए, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सचेत किया कि शासन की योजनाओं की क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने अंत्योदय की भावना से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Follow Samachar24