Loading...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्लब चौराहा, फिरोजाबाद में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

Gargachary Times 2 January 2026, 20:31 168 views
Firozabad
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्लब चौराहा, फिरोजाबाद में  वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में दिनांक 01-01-2026 से 31-01-2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा के अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान में अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 02-01-2026 को क्लब चौराहा फिरोजाबाद पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया । साथ ही ITMS के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है । कार्यक्रम के दौरान चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, लेन अनुशासन, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर “जीरो फैटेलिटी” के लक्ष्य को प्राप्त करना है ।
Follow Samachar24