Loading...

टूण्डला पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 2 January 2026, 20:41 102 views
Firozabad
टूण्डला पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा थाना टूण्डला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 2/3 गैगस्टर के वाँछित अभियुक्त 1. जयपाल पुत्र वालिस्टर 2. भजनलाल उर्फ पुजारी पुत्र काशीराम उर्फ घासीराम व मु0अ0सं0 02/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. रंजीत पुत्र कालीचरन 2. शिवकुमार पुत्र स्व0 श्री ईश्वरी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24