ट्रम्प ने यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको पर 30% टैरिफ लगाया, टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे
Gargachary Times
12 July 2025, 21:14
186 views
Top News
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको और यूरोपीय यूनियन पर 30% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से इन दोनों देशों से अमेरिका में आने वाले सामान पर टैरिफ लागू होगा। इस कदम की जानकारी उन्होंने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर दी।
ट्रम्प ने दोनों को ये भी धमकी दी कि अगर वे जवाबी कार्रवाई करते हैं, तो टैरिफ रेट और बढ़ा दी जाएगी।
टैरिफ को लेकर यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको, अमेरिका के साथ बीते 6 महीने से बातचीत कर रहे थे। लेकिन ट्रम्प के फैसले से यह साफ हो गया है कि उनके बीच डील नहीं हो पाई।
यूरोपीय यूनियन दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। इसमें यूरोप के 27 देश शामिल हैं। अमेरिका, यूरोपीय यूनियन के बीच हर दिन लगभग 3.5 अरब डॉलर का व्यापार होता है। वहीं, मेक्सिको अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है।