बल्देव ब्लॉक मे किसानों ने सुना पीएम का संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 20वीं किस्त
Gargachary Times
2 August 2025, 20:02
294 views
Mathura
बलदेव ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलदेव क्षेत्र के किसानों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का संवाद सुना। इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी की गई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की । जहां से 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुनने के लिए बल्देव ब्लॉक में कार्यक्रम की तैयारी की गई थी जिसमें क्षेत्र के किसानों को भी आमंत्रित किया गया । इस दौरान महिला और पुरुष किसान इस कार्यक्रम में पहुंचे और पीएम का संवाद सुना इस अवसर पर पीएम ने किसानों का मार्गदर्शन हुए करते हुए कई योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बल्देव नेहा रावत, बल्देव क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश एडवोकेट , अजीत छोकर, मल्ल सिंह छोकर प्रधान, नरेंद्र गोयल भूरी सिंह, बहादुर प्रधान लखेद्र वीरपाल भरंगर आदि लोग मौजूद रहे।