Loading...

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने क्षेत्रअंतर्गत कांवड मार्गो प्रमुख शिविर स्थलों एवं मार्गो पर की गई व्यवस्थाओ का किया भौतिक निरीक्षण

Gargachary Times 3 August 2025, 19:44 65 views
Firozabad
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने क्षेत्रअंतर्गत कांवड मार्गो प्रमुख शिविर स्थलों एवं मार्गो पर की गई व्यवस्थाओ का  किया भौतिक निरीक्षण
कांवड़ यात्रा एवं श्रावण माह के दृष्टिगत जनपद में कांवड़ मार्गों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में आज दिनाँक 02-08-2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिविर स्थलों एवं मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों को वितरित किए जा रहे जलपान, प्राथमिक चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था, मार्ग संकेतक एवं अन्य सुविधाओं का जायज़ा लिया गया। साथ ही, सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रा मार्गों पर कोई व्यवधान न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Follow Samachar24