थाना टूण्डला पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
5 January 2026, 19:42
134 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्येवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के पर्यवेक्षण में थाना टूण्डला पुलिस टीम मु0अ0सं0 11/2026 धारा 69/78/351(2) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट थाना टूण्डला फिरोजाबाद से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. राजवीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी धनिया पुरा पोस्ट बाह थाना बाह जिला आगरा उम्र करीब 25 वर्ष नगला सोना रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।