Loading...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी जन शिकायतें

Gargachary Times 5 January 2026, 19:43 212 views
Mathura
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनी जन शिकायतें
मथुरा की समस्त तहसीलों में 5 जनवरी को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छाता तहसील में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियादें सुनी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील छाता में कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वही जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने शेष शिकायतों का जल्द निस्तारण करने निर्देश दिए। इस दौरान तहसील छाता के उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Follow Samachar24