Loading...

ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहे वीक सप्ताह के पहले दिन रैली का किया गया आयोजन

Gargachary Times 3 August 2025, 19:48 60 views
Agra
ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जा रहे वीक सप्ताह के पहले दिन रैली का किया गया आयोजन
आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा रविवार सुबह बरसात की रिमझिम के बीच शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली। हड्डी रोग विशेषज्ञों ने यातायात के नियमों का पढ़ाया पाठ। रैली का शुभारंभ आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने संयुक्त रूप से किया। रैली वाटरवर्क्स अग्रवन से प्रारंभ होकर संजय पैलेस स्थित शॉप स्क्वायर मॉल पर हुई संपन्न। रविवार से आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा बोन एंड जॉइंट वीक 3 से 10 अगस्त तक होने वाले सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत हुई। इस दौरान विभिन्न प्रकार के जागरूकता पूर्ण कार्यक्रमों आयोजित किए जा रहे हैं। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट का हमेशा उपयोग करना चाहिए। रैली में चिकित्सक जागरूकता पूर्ण संदेश देने वाली तख्तियां लेकर आगे बढ़ रहे थे। मार्ग में मिलने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान डॉ डीवी शर्मा, डॉ मुकेश गोयल, डॉक्टर अनुज कुमार, डॉक्टर प्रमोद गुप्ता, डॉ संजय धवन, डॉ संजय चतुर्वेदी, डॉटर राकेश मोहनिया, डॉ योगेश बिंदल, डॉ विनीत पाठक, डॉ विवेक मित्तल, डॉ देव रंजन अग्रवाल मौजूद रहे।
Follow Samachar24