Loading...

थाना एका पुलिस टीम द्वारा 7 शातिर अभियुक्तगण को डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार

Gargachary Times 3 August 2025, 19:53 59 views
Firozabad
थाना एका पुलिस टीम द्वारा 7 शातिर अभियुक्तगण को डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में चोरी / लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में गहनता से चैकिंग की जा रही थी । तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि गोपालपुर भट्टे के पास में कुछ व्यक्ति ईको गाडी में है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे है । उक्त सूचना पर थाना एका पुलिस टीम तत्काल पहुँची तो देखा कि कुछ दूरी पर झाडियों के आड मे एक ईको गाडी खडी है जैसे पुलिस टीम उक्त गाडी के पास पहुँची तो उन बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से दो फायर कर दिये परन्तु पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए उन बदमाशों के ऊपर टार्च की रोशनी मारते हुए दबिश देकर गोपालपुर भट्टे से करीब 100 कदम के फासले पर भाग रहे अभियुक्तगण 1. आनन्द पुत्र भोजराज 2. सतीश पुत्र मोहनलाल 3. विनोद पुत्र किशनलाल 4. गोविन्द पुत्र किताब सिंह 5. जयप्रकाश पुत्र रामखिलाड़ी 6. रतन सिंह पुत्र सियाराम 7. कुमरपाल पुत्र किताब सिंह को दिनांक 03-08-2025 को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 4 तमंचा 315 बोर, 01 बदूंक 12 बोर, 02 खोखा 315 बोर, 06 जिंदा कारतूस 315 बोर, 06 जिंदा कारतूस 12 बोर, 2780 रुपये नगद, एक ईको गाड़ी व चोरी करने के उपकरण बरामद किये गये है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24