Loading...

सोंख स्थित उप मंडी स्थल में चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, नाराज व्यापारी मंडी बंद कर धरना पर बैठे

Gargachary Times 8 January 2026, 20:11 142 views
Mathura
सोंख स्थित उप मंडी स्थल में चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, नाराज व्यापारी मंडी बंद कर धरना पर बैठे
जैसे जैसे सर्दी बढ़ रहीं है वैसे ही चोरी की घटना भी लगातार बढ़ रहीं हैँ ऐसा ही मामला आज सोंख स्थित अनाज मंडी में देखने को मिला जहाँ चोरों ने सर्दी और कोहरे का फायदा उठा कर मंडी में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. मंडी में संतोष सिँह की शिव गणेश एंड ब्रदर्स नाम से फर्म है हर रोज की तरह ज़ब आज आढ़तीया मंडी पहुँचे तो आढ़त का ताला टूटा मिला और दुकान से करीब दस से बारह कट्टा बाजरा के चोरी हो गये. दुकान स्वामी संतोष ने बताया की मंडी में पहले भी चोरी की घटना हुई थी जिसका आजतक कोई खुलासा नहीं हुआ अब फिर चोरी की घटना हुई है मंडी में बस एक गार्ड है जिसके भरोसे पूरी मंडी की सुरक्षा व्यवस्था है। मंडी में हुई चोरी की घटना से नाराज आढ़तीया मंडी बंद कर गेट पर बैठ गये और साशन से चोरी के खुलासे की मांग की है.
Follow Samachar24