Loading...

थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 3 August 2025, 19:54 66 views
Firozabad
थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे जनपद मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एचएस0 अभियुक्त संदीप जायव पुत्र सोनेलाल निवासी गली नं0 04 पुराना रसूलपुर थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद को एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित फतेहाबाद रोड पर रनवीस के गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 359/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर करीब 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है ।
Follow Samachar24