डिप्टी सीएम के आगमन पर डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
Gargachary Times
8 January 2026, 20:17
242 views
Agra
जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पैतीखेड़ा में स्थित सती माता मंदिर प्रांगण में मा० उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में ग्राम जन चौपाल के आयोजन के दृष्टिगत तैयारियों का जायजा लिया।
उक्त महत्वपूर्ण जन चौपाल के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, बैठने की क्षमता, ध्वनि प्रणाली, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग ,पार्किंग व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन के समन्वय आदि के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करें।
विशेष रूप से साफ-सफाई, पंडाल की मजबूती, पेयजल, शौचालय की स्वच्छता तथा ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये।
इस अवसर पर मा.विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री प्रशांत पौनिया जी,मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, एसडीएम फतेहाबाद आईएएस सुश्री स्वाति शर्मा, पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम राजन राय, समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति,डीपीआरओ मनीष कुमार,),खंड विकास अधिकारी फतेहाबाद, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।