असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त , लोगो मे रोष
Gargachary Times
9 January 2026, 18:37
148 views
Mathura
कस्वा राया के हाथरस मार्ग पर असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की रात्रि संविधान के रचियता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। सुबह लोगो को घटना की जानकारी हुयी तो अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की मूर्ति तीन भागों में टूटी हुयी पड़ी थी । जिसे देखकर समाज के लोगो भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सामाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही राया पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगो को बाबा साहब की नई प्रतिमा लगाने का आस्वाश्नन देकर समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल अंबेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष गुलाब चौधरी अरविंद शर्मा राकेश बंसल, राकेश शर्मा अभिषेक पाराशर लायक सिंह सहित बसपा के पदाधिकारी औऱ सैकड़ो कार्यकर्ता पहुच गये। और प्रसाशन से मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावन और काफी संख्या में मांट, महावन, जमुनापार,पुलिस मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। अंबेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष गुलाब चौधरी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर थाना राया में दी है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।