Loading...

सांसद हेमा मालिनी ने गाँव अड़ीँग में किया बारात घर व ड्रीम स्टूडियो का उद्घाटन

Gargachary Times 9 January 2026, 18:38 87 views
Mathura
सांसद हेमा मालिनी ने गाँव अड़ीँग में किया बारात घर व ड्रीम स्टूडियो का उद्घाटन
गोवर्धन: भाजपा सांसद हेमामालिनी ने शुक्रवार सुबह अडीग ग्राम पंचायत पहुंचकर बारात घर एवं ड्रीम स्टूडियो का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर सांसद द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए मशरूम के अचार की भी विधिवत लॉन्चिंग की गई।ग्राम पंचायत अडीग पहुंचने पर ग्राम प्रधान स्नेहलता डीपीआरओ ग्राम सचिव भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सांसद हेमामालिनी का स्वागत एवं सम्मान किया।सांसद ने ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में बनाए गए ड्रीम स्टूडियो का अवलोकन किया।यह ड्रीम स्टूडियो ग्राम पंचायत की स्वयं की आय से बनकर तैयार किया गया है।बताया गया कि यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा ड्रीम स्टूडियो है जो किसी ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित किया गया है जिससे डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद हेमामालिनी ने ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों के उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
Follow Samachar24