अपर जिलाधिकारी ( ऱ्यायिक ) द्वारा विस्तृत दिए गये दिशा निर्देश
Gargachary Times
9 January 2026, 19:35
75 views
Firozabad
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविन्द द्विवेदी ने कलैक्ट्रेट सभागार में कल्याण सैक्टर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी, समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये, उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त वृद्धाश्रम का निरन्तर पर्यवेक्षण किया जाए तथा सर्दी के मौसम के दृष्टिगत वृद्धजनों हेतु अलाव और गर्म कपड़ों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, उन्होने सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि संस्था द्वारा किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए, उन्होने वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान जनपद के उप-जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी के लॉगिन पर समय सीमा के बाद के लम्बित आवेदन पत्रों को प्राथमिकता प्रदान कर निस्तारण किये जाने हेतु पत्राचार किये जाने के निर्देश दिए गये, बैठक में उन्होने कहा कि सभी प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएँ, संस्थान स्तर से पूर्व 10वीं छात्रवृत्ति योजना में सभी कक्षाओं के लिए रिजेक्ट किये गये आवेदन पत्रों का रैण्डम आधार क्रॉस चैक कर विद्यालयों से रिजेक्ट करने का औचित्यपूर्ण कारण प्राप्त कर लिया जाए कि उनके द्वारा किन कारणों से आवेदन पत्रों को रिजेक्ट किया गया है, तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सभी कल्याण सैक्टर के अधिकारी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान उन्होने (शादी अनुदान योजना) (अनु० जाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग) उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस योजना का पारदर्शिता के साथ सफल संचालन करें तथा उप-जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी के लॉगिन पर लम्बित आवेदन पत्रों का समयवद्ध रूप से कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभावी अनुश्रवण करायें एवं इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त न कर सके, उन्होने जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बालगृह का निरन्तर पर्यवेक्षण किया जाए तथा सर्दी के मौसम के दृष्टिगत बच्चों गर्म कपड़ों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, उन्होने मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजना की समीक्षा करते हुए पाया कि इस योजना के अन्तर्गत 29779 आवेदन पत्रों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी के लॉगिन पर लम्बित आवेदन पत्रों त्वरित कार्यवाही करायें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया नगरीय निकाय व विकास खण्ड़ों के लॉगिन पर लम्बित प्रदर्शित हो रहे आवेदन पत्रों का नियमानुसार निस्तारण कराते हुए शुभ तिथियों में सामूहिक विवाह के आयोजन कराना सुनिश्चित करें, उन्होने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जय प्रकाश नरायण सर्वाेदय विद्यालयों का निरन्तर पर्यवेक्षण करती रहें तथा मानकों के अनुकूल विद्यालयों का संचालन करायें एवं अगले शैक्षणिक सत्र में शत-प्रतिशत क्षमता के साथ विद्यालय संचालित किये जाये।
इसके अतिरिक्त विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं पर समयवद्ध रूप से कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें जिससे सी०एम० डैशबोर्ड पर जनपद की प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।