Loading...

अपर जिलाधिकारी ( नमामि गंगे ) द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पी ० एम० सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक

Gargachary Times 9 January 2026, 19:36 158 views
Firozabad
अपर जिलाधिकारी ( नमामि गंगे ) द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पी ० एम० सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत निजी आवासों में सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना के संबंध में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहन लाल गुप्ता द्वारा कलेक्टेªट सभागार में पी०एम०सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि गत आयोजित बैठक में दिये गये निर्देशों का अनुपालन सम्बन्धित द्वारा नहीं किया जा रहा है, इस तथ्य पर नाराजगी व्यक्त की गयी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष कराये गये रजिस्ट्रेशन एवं स्थापित संयंत्र व लाभार्थियों को निर्गत सब्सिडी का विवरण निम्नवत् है- क्र0सं0 कुल लक्ष्य 2025-26 वेण्डर चयन स्थापित संयंत्र लाभार्थियों को निर्गत सब्सिडी 1 2657 5159 3030 2753 बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं वेण्डरों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की स्थापना हेतु पुनः अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे द्वारा निर्दंेश दिए। 1-परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत विद्युत विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा समस्त वेण्डरों से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष कराये गये रजिस्ट्रेशन एवं स्थापित संयंत्र व लाभार्थियों की दैनिक/अद्यतन प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त कर अवलोकनार्थ प्रस्तुत करें। 2-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसके अतिरिक्त निर्देश दिये गये कि खण्ड शिक्षा अधिकारी नारखी/नगर क्षेत्र फिरोजाबाद को चेतावनी देते हुये निर्देश दिये गये कि अपने विकास खण्डों पर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन/रजिस्ट्रेशन कराये। जनपद फिरोजाबाद के शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम स्तर पर उनके घरों पर सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित कराया जाय तथा अद्यतन प्रगति विवरण निर्धारित प्रारूप पर यूपीनेडा कार्यालय को उपलब्ध कराये। 3-जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि निर्धारित लक्ष्य अनुरूप अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नेडा विभाग को समय से उपलब्ध करायें। सचिव/ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक रजिस्टेªशन/आवेदन कराये तथा घरों पर सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित कराया जाय एवं ग्रामवासियों में प्रचार-प्रसार कराते हुए घरों पर सोलर पावर प्लाण्ट के लाभ समझाते हुए प्रोत्साहित करें। जनपद के सभी ग्राम पंचायत की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर यूपीनेडा कार्यालय को उपलब्ध कराये। 4-जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सभी ए0आर0ओ0 को निर्देश जारी करें कि उक्त येाजनार्न्तगत लाभार्थियों के रजिस्टेªशन/आवेदन अधिक से अधिक संख्या में करवायें। कोटेदारों को प्रोत्साहित करें कि घरों में सोलर पावर प्लाण्ट अधिक से अधिक संख्या में स्थापित कराया जाय एवं ग्रामवासियों को उक्त योजना के लाभ से जागरूक करें तथा जिन लाभार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण करा दिया गया है उन लाभार्थियों से समन्वय कर सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना का कार्य कराये तथा ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जायें। 6-अधीशासी अभियंता को निर्देश दियेे गये कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सभी आवेदनों की सूची यूपीनेडा कार्यालय को दैनिक प्रगति रिपेार्ट के साथ निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराये, प्रतिदिन आ रहे आवेदनों का निरीक्षण कर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। 7-लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये गये समस्त खाताधारक एवं बैंक में आने वाले आगन्तुकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली के लाभोें के प्रति प्रचार-प्रसार एवं जागरूक करें, तथा लाभार्थियों को बैंक ऋण से सम्बन्धित आ रहे आवेदनों को अनावश्यक रूप से रिजेक्ट ना किया जाय तथा बैंक ऋण में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में शीघ्रातिशीघ्र नियमनुसार कार्यवाही करते हुऐ अद्यतन प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर यूपीनेडा कार्यालय को उपलब्ध कराये। 8-पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत वेण्डरों द्वारा किये आवेदनों के सापेक्ष शेष स्थापना हेतु सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित कराये। वेण्डर्स द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है, ऐसे वैण्डरों को चिन्हित कर, कारण बताओ नोटिस के साथ ब्लैक लिस्टेड घोषित कर, नये वेण्डरों को चयन किया जायें। पी0ओ0 नेडा को निर्देश दिये गये कि वेण्डरों से ग्राम स्तर/विकास खण्ड/जनपद स्तर पर बूथ कैंम्प लगाकर उक्त योजना का प्रचार-प्रसार करंे तथा दैनिक/अद्यतन प्रगति विवरण निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त कर प्रस्तुत करें। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं वेण्डरों को निर्देश दिये गये कि उक्त अनुपालन अक्षरशः सुनिश्चित करते हुऐ अद्यतन प्रगति विवरण के साथ आगामी बैठक में उपस्थित रहें। इस योजना के क्रियान्वयन एवं सफल संचालन में लापरवाही एवं उदासीनता अक्षम्य है। बैठक के दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-शहर प्रथम, द्वितीय, फिरो0 ग्रामीण, टूण्डला, शिकोहाबाद, जसराना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्याालय निरीक्षक, लीड बैंक मैनेजर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समन्वय पंजाब नेशनल बैंक/बैंक ऑफ बडैादा/केनरा बैंक फिरोजाबाद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मक्खनपुर, फिरोजाबाद, अधिशासी अभियन्ता विद्युत मीटर वितरण खण्ड शहरी/ग्रामीण वेण्डर्स पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24