Loading...

दौलताबाद हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 3 August 2025, 20:00 384 views
Bulandshahr
दौलताबाद हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद में 1 अगस्त की रात हुई युवक संजय कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस व स्वाट टीम ने दो आरोपियों—विशाल और मुकुल को कसौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि मृतक के गांव की एक महिला से अवैध संबंधों के चलते दोनों आरोपियों ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Follow Samachar24