Loading...

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में " राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह " के अन्तर्गत चलायें जा रहे विशेष अभियान

Gargachary Times 9 January 2026, 19:51 136 views
Firozabad
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में " राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह " के अन्तर्गत चलायें जा रहे विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में दिनांक 01-01-2026 से 31-01-2026 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान में अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में यातायात पुलिस टीम फिरोजाबाद द्वारा आज दिनांक 09-01-2026 को सुहाग नगर फैक्ट्री एरिया क्षेत्र में श्रमिक व आने जाने वाले लोगों को जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, लेन अनुशासन, ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई । इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 888 वाहनों का चालान व 02 वाहनों को सीज किया गया है । “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर “जीरो फैटेलिटी” के लक्ष्य को प्राप्त करना है ।*
Follow Samachar24