वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी
Gargachary Times
9 January 2026, 20:00
296 views
Firozabad
रिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड़ की सलामी ग्रहण की गयी । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की टोलीवार कार्यवाही करवाई गयी तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़ व शारीरिक प्रशिक्षण कवायद की सम्पूर्ण कार्यवाही कराई गयी ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा 26 जनवरी परेड़ की तैयारियों / रिहर्सल के दृष्टिगत परेड़ का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा आरटीसी बैरकों, भोजनालय एवं पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं- परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, आरटीसी कम्प्यूटर लैब, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, कैश कार्यालय आदि का बारीकी से वार्षिक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।*
साथ ही महोदय द्वारा जनपद के समस्त थानों के ग्राम प्रहरियों को ठंड से बचाव के लिए 200 खाकी जैकेट एवं वूलन टोपी वितरित की गई हैं । परेड़ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।