Loading...

शिवाली की नहर में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Gargachary Times 3 August 2025, 20:00 221 views
Bulandshahr
शिवाली की नहर में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच
कोतवाली क्षेत्र के शिवाली गांव के पास रविवार को एक नहर में अज्ञात शव मिला। शव औरंगाबाद की तरफ से बहकर आ रहा था। शव की सूचना मिलते ही अनूपशहर सीओ रामकरन सिंह और जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस की जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव क्षत विक्षत हो गया है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शव औरंगाबाद थाना क्षेत्र की ओर से नहर में बहता हुआ शिवाली तक पहुंचा था। औरंगाबाद पुलिस को भी शव की सूचना मिली थी। औरंगाबाद पुलिस के अनुसार जब तक वे मौके पर पहुंचे शव नहर के साथ बहकर जहांगीराबाद क्षेत्र में चला गया था। इसके बाद जहांगीराबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को नहर से निकाला। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं
Follow Samachar24