किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने सदर तहसील बुलंदशहर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
10 January 2026, 19:35
192 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर में युवा मंडल अध्यक्ष गौरव प्रधान, के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल ने बुलंदशहर सदर तहसील एसडीएम साहब को किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन के माध्यम से किसानों की बिजली, पानी, फसल बीमा,दाखिला खारिज,अवैध खनन,आवारा पशु, तथा तहसील एवं सहकारी समितियों में फैले भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया सभा का संचालन करते हुए गौरव प्रधान ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानु आंदोलन को बाध्य होगी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेश कुमार एवं युवा जिला अध्यक्ष गौरव नागर ने तहसील प्रशासन की खामियां गिनाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यदि सुधार नहीं लाया गया तो आपको इस कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है इस अवसर पर अनेक युवा किसान व संगठन पदाधिकारी नरेन्द्र यादव युवा मेरठ मंडल संगठन मंत्री,एडवोकेट सुधीर भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता,सनी चौधरी मंडल प्रभारी,शेखर लोधी मीडिया प्रभारी,राजकुमार चौधरी राष्ट्रीय सचिव,तीर्थ प्रधान युवा जिला प्रभारी,राहुल शर्मा जिला महासचिव,ओमप्रकाश मास्टरजी,पवन शर्मा मंडल सचिव,आशु जिला उपाध्यक्ष मजदूर मोर्चा,मोनिस जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ,विष्णु शर्मा, जेपी भारद्वाज,विवेक यादव,अंकित चौधरी,राजवीर गिरी जी सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।