Loading...

जमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर डीएम और एसएसपी ने नौका से किया निरीक्षण

Gargachary Times 3 August 2025, 20:14 54 views
Mathura
जमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर डीएम और एसएसपी ने नौका से किया निरीक्षण
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने यमुना जी के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत घाटों तथा आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नौका विहार के माध्यम से बंगाली घाट, विश्राम घाट, श्याम घाट, राजा घाट, दाऊजी घाट, स्वामी घाट सहित अन्य घाटों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों के आस पास निरंतर गश्त करते रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण घाटों के आस पास बैरीकेडिंग करे तथा नियमित दूरी पर यमुना जी से दूर रहने की चेतावनी के चिन्ह/ नोटिस लिखवाए जाए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24