हत्या व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बीस बीस हजार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,
Gargachary Times
10 January 2026, 19:40
88 views
Mathura
मथुरा - थाना यमुनापार व जेंत पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में टेम्पू चालक की लूटकर हत्या करने के मामले में वांछित चल रहे दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा बताया गया की अशोक पुत्र अमीचंद निवासी घड़ी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार ने अपने भाई यशपाल उम्र करीब 31वर्ष की अभियुक्त शेर मोहम्मद व शमसु पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. मृतक का शव कई दिन पूर्व जेंत के गांव लाड़पुर के जंगलो में मिला था जिसकी पेचकस से गोद व गला घोंट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. साथ ही मृतक के मोबाईल सहित नगदी व उसके टेम्पो को भी बदमाश साथ ले गये थे इसी क्रम में पुलिस ने दोनों थानों की टीम को घटना के खुलासे के लिये लगाया तो सी सी फुटेज के आधार पर दिनेश पुत्र भूप सिँह निवासी थोक मनी कस्वा चोमूहाँ व जयपाल पुत्र खूबचंद्र निवासी सांघन खेड़ा थाना अछनेरा जिला आगरा का नाम प्रकाश में आया. आज मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दोनों अभियुक्त यमुनाएक्सप्रेस वे पानीगाँव लिंक रोड पर बाईक से आ रहे हैँ पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों बदमाश भागते हुये पुलिस बल पर फायर करने लगे. पुलिस की जवाबी कार्यवाही के दौरान दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी जिन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पूछताछ में बदमाशों से अवैध तमंचा कारतूस एक बाईक मृतक का मोबाईल बरामद किया है. मृतक के टेम्पो को पुलिस ने पहले ही जेंत के पास स्थिति चौधरी ढाबा से बरामद कर लिया था. दोनों अभियुक्तों पर मथुरा व आगरा के विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज हैँ