विधान परिषद की संसदीय समिति के अध्यक्ष किरण पाल ने की बैठक
Gargachary Times
10 January 2026, 19:42
99 views
Mathura
कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति किरन पाल कश्यप की अध्यक्षता में जनपद मथुरा एवं जनपद फिरोजाबाद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न। बैठक में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश , जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नीतू सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में लगभग 30 विभागों की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात से अब तक माननीय सांसदों, माननीय विधायकों एवं माननीय एम0एल0सी0 द्वारा सरकार, शासन तथा प्रदेश के जनपदों को भेजे गए पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी के संबंध में था। बैठक में सभापति किरन पाल कश्यप ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न विभागों को भेजे गए पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। निस्तारण के उपरांत सभी निस्तारण आख्या से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि पत्र के माध्यम से निस्तारित आख्या के संबंध में अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
सभापति ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को निर्देश दिए कि सभी विभागों की बैठक कर उनके द्वारा बजट के प्रयोग की जानकारी ले। वर्ष 2025-26 में किस विभाग को कितना बजट प्राप्त हुआ था और कितना उनके द्वारा अभी तक प्रयोग किया गया है। सभापति ने जिलाधिकारी को उक्त जानकारी को 15 दिवस में संकलित करते हुए समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
सभापति ने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समस्त परियोजनाओं, निर्माण कार्यों आदि का लोकार्पण एवं शिलान्यास जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए। उन्होंने नगर आयुक्त जग प्रवेश एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना को निर्देश दिए कि वृंदावन की सर्विस रोड पर जलभराव की समस्या का निराकरण सुनिश्चित करें। सभापति एवं माननीय विधायक बल्देव ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए। सभी जगहों को कब्जा मुक्त किया जाए।
बैठक में ग्राम्य विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, पंचायतीराज, सिंचाई, प्राविधिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, समाज कल्याण, राजस्व, चकबंदी, आबकारी, पशुपालन, संस्कृति, कृषि, मण्डी परिषद, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, गन्ना, पर्यटन, पर्यावरण, वन, दुग्ध विकास, खाद्य एवं रसद, परिवहन, कारागार तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा हुई संपन्न।