Loading...

रसूलपुर पुलिस द्वारा गोदाम से धातुओ की चोरी करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को अवैध छुरा के साथ किया गिरफ्तार

Gargachary Times 10 January 2026, 19:42 163 views
Firozabad
रसूलपुर पुलिस द्वारा गोदाम से धातुओ की चोरी करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को अवैध छुरा के साथ किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे जनपद मे चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.01.2026 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग मुखबिर खास की सूचना पर थाना रसूलपुर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 15/26 धारा 305 बीएनएस में वाँछित अभियुक्त गब्बर उर्फ शाहिद पुत्र मुस्तकीम निवासी अब्बास नगर गुलजार मस्जिद के पास बारह बिघा थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को लालापुर मण्डी परिसर के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 01 अवैध छुरा व चोरी किये गये धातु(पीतल व ताबे) को बेचकर प्राप्त किये गये 1925/- रूपये बारमद हुए है । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 07.01.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम में रखी 2 पीतल से भरी बोरियां तथा 2 तांबे से भरी बोरियां चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 15/26 धारा 305 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया था, उक्त अभियोग मे विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियुक्तगण 1. सोहेल पुत्र हनीफ निवासी गलजार मदीना मस्जिद के पास बारह बीघा थाना रामगढ फिरोजाबाद 2. गब्बर उर्फ शाहिद पुत्र मुस्तकीम निवासी अब्बास नगर गुलजार मस्जिद के पास बारह बिघा थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद का नाम प्रकाश मे आया था । अभियुक्त सोहेल उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका हैं ।
Follow Samachar24