विधायक एत्मादपुर डॉ. धर्मपाल सिंह जी तथा मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किया धौरऊ बृहद गौशाला का निरीक्षण
Gargachary Times
10 January 2026, 19:43
138 views
Agra
विधायक एत्मादपुर डॉ. धर्मपाल सिंह जी तथा मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी, जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी द्वारा एत्मादपुर की धौरऊ में बनी बृहद गौशाला का निरीक्षण" किया गया।
गौशाला में उन्होंने चारे, पानी, साफ-सफाई और ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं की जांच की,
इस दौरान उन्होंने गौशाला में समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, सीवीओ , केयर टेकर को निर्देश दिए कि गौशाला का उचित प्रबंधन किया जाए।
मंडलायुक्त महोदय ने निरीक्षण के दौरान गौवंश को हरा चारा, गुण आदि खिलाया। निरीक्षण में गौशाला में साफ-सफाई, गोवंश के लिए चारा पानी की व्यवस्था, उनकी सुरक्षा व्यवस्था, बीमार गोवंशों की इलाज की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्हें भूसा, हरा चारा, दाना चोकर,पानी आदि पर्याप्त मात्रा में मिला। उन्होंने गोवंश की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। टीन शेड के चारों ओर त्रिपाल लगा हुआ मिला। साथ ही गौशाला में पर्याप्त मात्रा में साफ-सफाई भी मिली। उन्होंने वहां पर मौजूद सेवादार से चारा , साफ सफाई के बारे में पूछताक्ष की। उन्होंने सीवीओ को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का निरन्तर भ्रमण कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान उपजिला मजिस्ट्रेट एत्मादपुर, सुमित कुमार,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके पांडे एवं सेवादार मौजूद रहे।