Loading...

वोट बढवाने को बूथ पर लगे मेगा कैंप में पहुंचे ग्रामीण

Gargachary Times 11 January 2026, 21:05 94 views
Mathura
वोट बढवाने को बूथ पर लगे मेगा कैंप में पहुंचे ग्रामीण
राया। विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान के तहत रविवार को सभी विधान सभाओं के मतदेय स्थलों पर को मेगा कैंप और खुली बैठक का आयोजन किया गया। कैंप सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान कैंप में उपस्थित रह कर सुपरवाइजर आकाश गौतम ने आलेख के निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया और छूटे हुए पात्र लोगों को अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म छ:नाम हटाने के लिए फॉर्म सात या किसी संशोधन के लिए फॉर्म आठ भरकर जमा कर सकेंगे के बारे में जानकारी दी। रविवार इसी क्रम में ग्राम पंचायत भैंसारा के गांव कटैला में लगे मेगा कैप में ग्रामीण वोट बढ़ाने के लिए खुलीं बैठक में पहुंचे और राजनीतिक दलो के नेता बूथ आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्थानीय शिक्षक के अनिवार्य रूप से मौजूद रहे। जिससे मौके पर मतदाता सत्यापन में अपने-अपने वोट पहचान कर सतापित कर ने के लिए मेगा कैप में पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रन सिंह,रजीत सिंह, किशन सिंह,मान सिंह,अजय वीर सिंह,श्रीमती मालती देवी,चित्रा सालोत्री,मनोज शर्मा, आकाश गौतम दर्याव सिंह,सोहन सिंह मौजूद रहे।
Follow Samachar24