थाना मक्खनपुर में छात्र पुलिस अभावात्मक अधिगम कार्यक्रम आयोजित किया गया
Gargachary Times
11 January 2026, 21:06
111 views
Firozabad
थाना मक्खनपुर जनपद फ़िरोज़ाबाद में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (SPEL) के तीसरे चरण के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का निर्देशन ए एस पी ग्रामीण श्रीमान अनुज चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। बैठक में मक्खनपुर थानाध्यक्ष श्री चमन कुमार शर्मा , एस.आई. श्री विनय कुमार, एस.आई. श्री प्रेमशंकर, क.आ. अमित कुमार व अन्य थाना स्टाफ उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से पुलिस विभाग द्वारा स्नातक के छात्र छात्राओं के लिए यह एक तरह का इंटर्नशिप प्रोग्राम है जो भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया जाना है। बैठक में नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद के छात्र सम्बंधित कार्यक्रम अधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित रहे। मक्खनपुर थानाधय्क्ष श्री चमन कुमार शर्मा ने स्वयं सेवकों को SPEL कार्यक्रम के सन्दर्भ में जागरूक करते हुए थाने का परिचय , थाना क्षेत्र का विवरण और बीट, चौकी/हल्के में विभाजन, थाने के विविध पटल, भाग, पदाधिकारी और उनके कर्तव्य, विविध प्रकार के अभिलेखों का परिचय, थाने का भ्रमण और पुलिस अधिकारियों से संवाद के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्रदान की गयी । छात्रों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत भी किया ।