थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा भियुक्त अशोक अवैध असलहा सहित गिरफ्तार
Gargachary Times
11 January 2026, 21:06
265 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्येवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने देख रेख शान्ति व्यवस्था/चैकिंग अभियुक्त अशोक पुत्र भरत सिंह निवासी ट्यूवैल के पास सती नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद को एक अदद तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ खंजापुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 24/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।