Loading...

किशन, राजीव ,बृजपाल बने उपाध्यक्ष नारायण शास्त्री को बनाया गया कोषाध्यक्ष

Gargachary Times 11 January 2026, 21:38 84 views
Firozabad
किशन, राजीव ,बृजपाल बने उपाध्यक्ष नारायण शास्त्री को बनाया गया कोषाध्यक्ष
प्रेस क्लब टुंडला की बैठक अध्यक्ष सतेंद्र धाकरे के कार्यालय पर संपन्न हुई इस बैठक के दौरान क्लब का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को जोड़ा गया नए सदस्य जोड़ने के बाद बैठक में रिक्त चल आ रहे पदों पर अध्यक्ष द्वारा सदस्यों से रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए। अध्यक्ष द्वारा आवेदन मांगने के बाद क्लब के वरिष्ठ सदस्य किशन चंद्र ,राजीव गौतम और वर्तमान में नए सदस्य के तौर पर शामिल सदस्य बृजपाल परमार को उपाध्यक्ष बनाया गया कोषाध्यक्ष के पद पर नारायण शास्त्री के नाम का प्रस्ताव धन्यवाद से पारित हुआ सह सचिव के पद पर विपिन कुमार सह कोषाध्यक्ष के पद पर रामपाल चौधरी और मीडिया प्रभारी के पद परमोहम्मद सनी, संगठन मंत्री के पद पर शशिकांत गुप्ता सह संगठन मंत्री के पद पर सुनील कुमार को मनोनीत किया गया। क्लब के महासचिव रंजीत गुप्ता ने मनोनीत किए जाने के बाद सभी पदों पर चयनित पदाधिकारी की घोषणा उपस्थित सदस्यों के सामने की जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत के साथ तालियां बजाकर अपनी स्वीकृति दी । बैठक के दौरान आगामी 23 जनवरी को मां सरस्वती के प्रकट दिवस बसंत पंचमी पर प्रेस क्लब द्वारा मां सरस्वती के पूजन भोग एवं पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई । पदाधिकारियों के चुने जाने के बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतेंद्र धाकरे , उपाध्यक्ष राम राहुल एवं महासचिव रंजीत गुप्ता द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारीयों को फूल माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। क्लब में नए सदस्यों का भी फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। प्रेस क्लब को विस्तार देते हुए क्लब में अवनीश को नए सदस्य के तौर पर सम्मिलित किया गया। इस बैठक के दौरान अजेंद्र शर्मा, राजीव गौतम , किशन चंद्र, हरीश गौड,हितेंद्र यादव रामपाल सिंह विपिन कुमार रामपाल चौधरी अजय प्रताप मोहम्मद सनी नारायण शास्त्री , दुर्गेश यादव, शशिकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे । प्रेस क्लब की आगामी बैठक 16 जनवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतेंद्र धाकरे के कार्यालय पर आयोजित की जाएगी।
Follow Samachar24