गाँव अक्खा अलावल में आंगनवाड़ी केंद्र पर सड़ा गला पोषाहार वितरण से ग्रामीणों ने जताया रोष
Gargachary Times
12 January 2026, 19:27
160 views
Mathura
गोवर्धन -सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के पोषण हेतु हर गाँव में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार वितरण किया जाता जिसमे की माँ व बच्चे तंदुरुस्त रहें। मगर गोवर्धन तहसील के गांव नगला अक्खा नागल के ग्रामीणो में नाराजगी देखने को मिली जहाँ आंगनवाड़ी केंद्र पर वितरण को आया पोशाहार का राशन सड़ा गला निकला जिससे बदबू आ रहीं थी. ग्रामीणों ने सडे राशन को लेने से मना कर दिया और साशन व आंगनवाड़ी संचालिका के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुये बताया की जो राशन उनको वितरण कराया जा रहा है वह सड़ा गला है जो की खाने योग्य नहीं है ग्रामीणों के अनुसार इस राशन से बदबू आ रहीं है इस सडे राशन को पशु भी नहीं खा सकता। ग्रामीण महिला व पुरुषो ने आंगनवाड़ी संचालिका पर आरोप लगाया की उनको साशन से हर महीने पोशाहार उपलब्ध होता है मगर हमारे गाँव में करीब तीन से चार महीने से अब तक राशन नहीं मिला। ग्रामीणो ने साशन से मांग की है उनको सही व खाने योग्य राशन मिले और हर गांव की तरह उनको भी हर बार राशन उपलब्ध कराया जाये।