Loading...

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवशी शिविर मे स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर निकाली रैली

Gargachary Times 12 January 2026, 19:33 75 views
Firozabad
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवशी शिविर मे स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर निकाली रैली
आज श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज प्रभु नगर देव खेड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा एक दिवशी शिविर मे स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर एक रैली निकाली जिसमें गांव सलेमपुर के नगला धाक में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया रैली को हरी झड़ी दिखाकर प्रबंधक भुवनेंद्र प्रताप सिंह रवाना किया प्राचार्य श्रीमती अनीता यादव ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य पोषण और शिक्षा महत्वपूर्ण है और इन तीनों तत्वों को व्यापक ढंग से पेश करने की सख्त जरूरत है स्वास्थ्य और शिक्षा के संबंधों को ऐसी दृष्टि से ज्यादा देखा जाता है कि शिक्षा की वजह से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होती है तथा स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार होता है कार्यक्रम अधिकारी एडल सिंह ने बच्चों को समझाया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का विकास होता है तभी हम आगे बढ़ा सकते हैं शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ सही है इस अवसर पर श्री सुखवीर सिंह संजय कुमार ज्योति पचौरी तकुल शर्मा जया बच्चन प्रधान ग्राम सभा सलेमपुर कालीचरण रामेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित थे
Follow Samachar24