थाना उत्तर पुलिस द्वारा फर्जी फर्म खोलकर 2.20 करोड़ की जीएसटी की चोरी करने वाले 3 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
12 January 2026, 20:18
151 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 603/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व 69/132 जी0एस0टी अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.पवन कुमार पुत्र कोमल सिंह निवासी भारत टाकीज के पीछे शान्ति नगर आसफाबाद थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, 2. रोहित पुत्र बनवारीलाल निवासी 48 नयापुरा तारागंज समादिया रोड अमोल बिहार कालोनी थाना जनकगंज जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश, 3. पवन पुत्र राम स्वरुप निवासी सुनील का मकान ( पानी की टंकी के सामने ) विभव नगर थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को दिनांक 11.01.2025 को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से जीएसटी फ्राड में प्रयोग किये गये 05 मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुए । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।