मथुरा में कांग्रेस कमेटी के द्वारा पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन
Gargachary Times
12 January 2026, 20:41
156 views
Mathura
पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि,भारतीय जनता पार्टी अपने वोट चोरी के मंसूबो पर काम कर रही है, एसआईआर के माध्यम से लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, वही उन्होंने कहा कि भाजपा मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर रही। प्रदीप माथुर ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा अगले 100 दिनों में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी अगले 100 दिन में गांव गांव जाकर मनरेगा बचाव के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार मंदिर मस्जिद के नाम से माहौल बिगाड़ रही है,लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
इस दौरान सभी कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन भी मनाया।
केक काटकर सभी ने एक दूसरे को केक खिलाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।