गोवर्धन में दानघाटी मंदिर पर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, कस्बे में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह
Gargachary Times
13 January 2026, 20:28
193 views
Mathura
कस्बा गोवर्धन में मुख्य दान घाटी मंदिर पर से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई जिससे कस्बा में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि इतने सारे केमरे और सुरक्षा कर्मी मौजूद होने के बावजूद भी किस प्रकार चोर दिनदहाड़े मोटरसाइकिलों को चुरा ले जाते हैं बीते कुछ महीनो में कस्बे में से कई मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें हो चुकी है। सोमवार को दानघाटी पर फूलमाला की डलिया लगाने वाले फतेह सैनी का पुत्र कन्हैया अपनी मोटरसाइकिल पिता की दुकान के सामने खड़ी कर पेपर देने चला गया। और जब लौट कर आया तो मोटरसाइकिल गायब थी सीसीटीवी खंगालने पर दो युवक मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित में इसकी सूचना तुरंत गोवर्धन थाना पुलिस को दी और अपनी मोटरसाइकिल की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की तहरीर लेकर मोटरसाइकिल ढूंढने का आश्वासन तो दे दिया लेकिन देखना होगा कि विगत कई माह से गायब मोटरसाइकिलों का सुराग अब तक नहीं लग पाया है तो क्या आने वाले दिनों में नवागत थाना प्रभारी भगवत सिंह लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में कामयाब हो पाएंगे और चोरी की घटनाओं पर रोक लगा कर जनता का भरोसा जीत पाएंगे।