थाना रिफाईनरी क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव खेत में फेंकने वाले सख्श को मुठभेड़ में लगी, पति ने अपने मित्र के साथ मिल कर दिया घटना को अंजाम
Gargachary Times
13 January 2026, 20:29
110 views
Mathura
मथुरा - थाना रिफाईनरी क्षेत्र स्थित रांची बांगर के करनावल रोड पर एक अज्ञात महिला की लाश खेत में मिली थी जिसकी सिनाख्त अनीता उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई थी. जिसका मुकदमा थाना रिफाईनरी में दर्ज किया गया था। पुलिए ने सी सी टी वी फुटेज व अपने मुखबिरों के द्वारा जाँच में पाया गया की अनीता को उसके पति राकेश पुत्र रामजीलाल निवासी फतेहपुरा थाना बलदेव व उसके साथी ललित उर्फ़ मंगल पुत्र हरिबाबू निवासी नगला बिन्दा थाना मांट द्वारा गला दबा कर मारा गया है। पुलिस द्वारा दोनों को पकड़ने के लिये टीम गठित की गयी जिसमे पुलिस को बरेली बाईपास कोयला कट पर दोनों के वहाँ होने की सूचना पर उनका घेराव किया गया अपने को घिरता देख एक अभियुक्त ललित ने पुलिस पर फायर कर दिया बचाव में पुलिस द्वारा की गयी गोलीबारी में ललित के पैर में गोली लगी जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवा दिया गया वहीं राकेश को जेल भेज दिया गया. इनके पास से एक मोटरसाईकिल तमंचा व जिन्दा मृत कारतूस बरामद किये गये है।