15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला में बालिकाओं ने किया योग
Gargachary Times
13 January 2026, 20:31
122 views
Mathura
राजकीय बाल गृह संस्थाओं मे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु 15 दिवसीय योग एवं ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार को राजकीय महिला आश्रय सदन (बालिका गृह) वृंदावन में बालिकाओं को योग व ध्यान कराया गया।
संयुक्ति जिला चिकित्सालय की योग प्रशिक्षक योगाचार्य शन्नो शुक्ला के द्वारा योग व ध्यान कराया गया।
जिसमें करीबन 50 बालिकाओं ने योग कर प्रशिक्षण का लाभ लिया।
इस दौरान सैद्धांतिक पक्षों के साथ साथ अष्टांग योग, सुर्य नमस्कार और सविता ध्यान का अभ्यास कराया गया।
इस दौरान बाल गृह की प्रभारी प्रगति खरे भी मौजूद रही।
कार्यक्रम जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
डॉ गोपाल सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा के सानिध्य में किया गया ।