Loading...

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत116 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्लॉक जसराना में प्रमाण पत्र प्रदान किए

Gargachary Times 13 January 2026, 20:32 192 views
Firozabad
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत116 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्लॉक जसराना में प्रमाण पत्र प्रदान किए
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 116 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ब्लॉक जसराना में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योजना के माध्यम से उन निर्धन और बेघर परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो अब तक कच्चे मकान या झोपड़िया में रहने को मजबूर थे, जनप्रतिनिधियों ने बताया कि योजना का लाभ पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके, प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे, सभी लाभार्थियों ने भावुक होते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया और कहां की पक्के घर का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है, सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीबों के सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है, प्रमाण पत्र पाने वालों में कमला देवी, राजेश कुमार, मानपाल सिंह, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, कमलेश, वरुण कुमार, सरिता प्रमुख रहे, इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या लोधी, खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24