थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
13 January 2026, 20:36
146 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 274/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वाँछित अभियुक्त प्रेमनाथ उर्फ प्रेमकुमार उर्फ टिल्लू पुत्र दलवीर सिंह को चैकिंग के दौरान इटौरा चौराहे के पास आज दिनाँक 13.01.2026 को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त प्रेमनाथ उर्फ प्रेमकुमार उर्फ टिल्लू पुत्र दलवीर सिंह उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है