Loading...

राया में 17 सितंबर से ध्वजारोहण गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ

Gargachary Times 4 August 2025, 21:01 237 views
Mathura
राया में 17 सितंबर से ध्वजारोहण गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ
श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन लीलाओ का शुभारंभ 17 सितंबर को ध्वजारोहण गणेश पूजन के साथ होगा। कस्वे के रामलीला मैदान में कमेटी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन को पहले से अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए कमेटी पदाधिकारी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। 17 सितंबर से ध्वजारोहण एबं गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ हो जायेगा। 23 सितंबर को रामबारात , 1 व 2 अक्टूबर को राया का प्रसिद्ध काली मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दौरान सुधीर व्यास नरेश रावत रविकांत वर्मा मनोज वार्ष्णेय ललितमोहन गुप्ता कालीचरन अग्रवाल नीरज अग्रवाल योगेश शर्मा मनोज चौबे पुनीत चौबे डॉ वेदांत शर्मा सभासद सरवन अहमद नितेश पाठक मदनमोहन अग्रवाल रवि सैनी संजय गोयल निक्की बंसल योगेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24