Loading...

26 जनवरी से पहले शकारपुर में शहीद स्मारक बनवाने के लिए जगह आवंटित कर दी जाएगी: एसडीएम

Gargachary Times 14 January 2026, 20:58 121 views
Bulandshahr
26 जनवरी से पहले शकारपुर में शहीद स्मारक बनवाने के लिए जगह आवंटित कर दी जाएगी: एसडीएम
जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में सोमवार को अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शिकारपुर में शहीद स्मारक बनवाने की भूतपूर्व सैनिकों ने की मांग। बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने एसडीएम के साथ की एक बैठक जिसमें भूतपूर्व सैनिकों ने शिकारपुर में शहीद स्मारक के लिए जमीन आवंटित कराने की रखी मांग। अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के शिकारपुर तहसील अध्यक्ष फौजी सूबेदार सुरेश सिंह ने बताया है कि शिकारपुर में एक शहीद स्मारक बनना चाहिए जो हमारे क्षेत्र के जवान विभिन्न युद्धों में जो शहीद हुए हैं उनके नाम की शिलापट उस शहीद स्मारक में स्थापित की जाएगी। Sdm ने सभी भूतपूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया है कि 26 जनवरी से पहले आपको शिकारपुर में शहीद स्मारक बनवाने के लिए जगह आवंटित कर दी जाएगी जिसके लिए राजस्व विभाग की टीम को निर्देशित कर दिया गया है जमीन तलाशने के लिए। शहीद स्मारक बनवाने के लिए यह मांग भूतपूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार तक पहुंचा दी है।
Follow Samachar24