Loading...

राधा दामोदर मंदिर में तिरोभाव महोत्सव के द्वितीय दिवस वितरित किए श्रवण यंत्र

Gargachary Times 14 January 2026, 20:59 111 views
Dharam
राधा दामोदर मंदिर में तिरोभाव महोत्सव के द्वितीय दिवस वितरित किए श्रवण यंत्र
वृंदावन । नगर के सत्य देवालयों में से प्रमुख ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में चल रहे नित्य लीला प्रविष्टि आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी महाराज के त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव के द्वितीय दिवस मंदिर परिसर में समाधि पूजन श्रवण यंत्र वितरण एवं साधु संतों के सम्मान का आयोजन किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर के सेवायत आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं पूर्ण चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नित्यलीला प्रविष्टि आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी महाराज का त्रिदिवसीय महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज द्वितीय दिवस के पावन मौके पर प्रातः कालीन बेला में सर्वप्रथम आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी महाराज की समाधि पर पूजन अर्चन एवं पुष्पांजलि देकर गोस्वामी महाराज को याद किया गया है। वहीं मंदिर परिसर में सन्यासी संतो के द्वारा विद्वत संगोष्ठी का आयोजन हुआ है। जिसमें साधु संतों ने अपने विचार व्यक्त किए है। मंदिर के सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व महोत्सव के पावन मौके पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाती हैं। इसी क्रम में आज जरूरतमंद लोगों को श्रवण यंत्र वितरण किए गए हैं। सन्यासी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने बताया कि आज के पावन पर्व पर आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी महाराज का तिरोभाव महोत्सव मनाया गया। जिसमें मंदिर के सेवायतों के द्वारा साधु संतों का सम्मान किया गया। साथ ही सभी साधु संतों ने अपने विचार व्यक्त किए है। वहीं उन्होंने कहा कि आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी महाराज बड़े ही सरल स्वभाव के धनी थे। उनके द्वारा निरंतर ही साधु वैष्णव सेवा का आयोजन किया जाता था। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए मंदिर के सेवायत सेवा कर रहे हैं। मौके पर आचार्य तरुण गोस्वामी महाराज, निताई गोस्वामी, स्वामी सुरेशानंद गिरी महाराज, स्वामी विष्णु देवानंद गिरि महाराज, स्वामी कमलेशानंद गिरि महाराज, स्वामी कल्याणानंद गिरी महाराज, गंगा जी कुटी वाले महाराज आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24