Loading...

बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण एम. जी. बालिका विद्यालय होगा

Gargachary Times 4 August 2025, 21:02 32 views
Firozabad
बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण एम. जी. बालिका विद्यालय होगा
6, 7, 8 अगस्त को बी एल ओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण एम0जी0 बालिका विद्यालय में होगा, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने सभाकक्ष में इस ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने इस प्रशिक्षण हेतु लगे सभी अधिकारियों के कर्तव्यों को विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि टूंडला और फिरोजाबाद के बी एल ओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 6 अगस्त को जबकि जसराना और शिकोहाबाद के बी एल ओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 7 अगस्त को और सिरसागंज और सभी छूटे हुए बी एल ओ का प्रशिक्षण 8 अगस्त को आयोजित होगा, प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से 12:30 तक और दोपहर के बाद 1बजे से 3 बजे तक होगा, इसमें कुल 1088 बी एल ओ और 108 पर्यवेक्षक सम्मिलित होंगे, मुख्य विकास अधिकारी ने कठोर शब्दों में कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में कोई बी एल ओ या अधिकारी लापरवाही करते हुए पाया गया तो उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी, बैठक में अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी विकल्प, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24